Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

West Bengal को पश्चिम Bangladesh बनाने की कोशिश की जा रही है- Mithun Chakraborty

Anju Pankaj Desk, January 2, 2026January 2, 2026

भारतीय जनता पार्टी नेता और सीनियर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. ‘पश्चिम बंगाल को पश्चिम Bangladesh बनाने की कोशिश की जा रही है. गायिका लगनजिता चक्रवर्ती को देवी मां की तारीफ में गाना गाने पर परेशान किया गया. वो सोच सकते हैं कि यह बांग्लादेश बन गया है. लेकिन वह दिन कभी नहीं आएगा. जब तक मिथुन चक्रवर्ती जैसे लोगों के शरीर में खून की एक बूंद भी है. यह राज्य कभी बांग्लादेश नहीं बनेगा. हम संविधान में विश्वास करते हैं और इसलिए हमने खुद को कंट्रोल में रखा है. तृणमूल कांग्रेस की सरकार को जड़ से खत्म करने का एकमात्र उपाय ये है कि हम सभी एक साथ आएं.

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि भ्रष्ट्राचार के अलावा इस राज्य में कुछ भी नहीं है. राज्य में कोई एंटरप्राइज, इंडस्ट्री, नौकरियां या सही हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है. इसलिए तृणमूल कांग्रेस के ईमानदार समर्थकों को चुनाव में सरकार बदलने के लिए एक साथ आना चाहिए.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश के गृहमंत्री को धमकी दी और कहा कि उन्होंने ही उन्हें कोलकाता के उस होटल से बाहर निकलने नहीं दिया, जहां वह ठहरे थे. काश वो स्पष्ट कर देतीं कि गृहमंत्री को बंगाल में आने नहीं दिया जाएगा. ये कोई दूसरा देश नहीं है जैसा ममता बनर्जी सोच रही होंगी. (तस्वीर साभार- ममता बनर्जी फेसबुक पेज से साभार)

National hindu dharmaHindutavpm modiअयोध्या धामकांग्रेसपीएम मोदीराममंदिररामललाहिंदुत्व

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes