Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

हर विवादित ढांचे को मस्जिद कहने की जिद नहीं करनी चाहिए- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, January 10, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – हर विवादित ढांचे को मस्जिद कहना बंद करना चाहिए. हम जिस दिन मस्जिद बोलना बंद कर देंगे तो उस दिन लोग जाना भी बंद कर देंगे. उन्होंने कहा कि यह इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ भी है कि किसी की भी आस्था को ठेस पहुंचाकर वहां मस्जिद का ढांचा खड़ा कर दिया हो. ऐसे स्थान पर किसी भी प्रकार की होने वाली इबादत खुदा को भी मंजूर नहीं. अगर खुदा को मंजूर नहीं होती है तो बेकार में वहां क्यों इबादत की जाए. ऐसे में हमें किसी भी ढांचे को मस्जिद बोलने की जिद नहीं करनी चाहिए.

महाकुंभ में मुसलमानों के आने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – जिस किसी को भी भारत की सनातन परंपरा में विश्वास है, वह यहां आएं, उनका स्वागत है. लेकिन गलत मानसिकता के साथ जो लोग आएंगे, भूमि पर कब्जा करने आएंगे उनको डेंटिंग पेंटिंग का सामना करना पड़ सकता है. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ने कहा कि – ये आस्थावानों का महासमागम है. भारत और भारतीयता के प्रति सनातन के प्रति जिसके मन में सम्मान और श्रद्धा का भाव है वे यहां आएं तो उसके साथ कोई रोकटोक नहीं है. लेकिन कुलषित मानसिकता से यहां आता है तो मुझे लगता है कि उसकी भावनाओं को भी अच्छा नहीं लगेगा. उसके साथ अलग तरीके से व्यवहार हो सकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे लोग महाकुंभ में ना आएं तो अच्छा है. लेकिन श्रद्धा के साथ आने वाला हर व्यक्ति प्रयागराज आए. जो अपने को भारतीय मानता है भारत की सनातन परंपरा पर श्रद्धा का भाव रखता है. जिन्हें ऐसा लगता है कि भूतकाल में किसी दबाव में आकर उनके पूर्वजों ने इस्लाम स्वीकार किया था. लेकिन वे सनातनी हैं. जो मुसलमान अपने गोत्र को भारत के ऋषियों के नाम से जोड़कर देखते हैं. ऐसे लोग प्रयागराज आएं. यहां आकर परंपरागत तरीके से संगम में स्नान करें. ऐसे लोगों के आने से कोई समस्या नहीं है.  (तस्वीर साभार- माय योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes