Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Rahul Gandhi के Indian State बयान पर मचा घमासान, BJP ने साधा निशाना  

Anju Pankaj Desk, January 15, 2025January 15, 2025

दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देश की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है. कांग्रेस न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस से बल्कि इंडियन स्टेट यानी भारत सरकार से भी लड़ाई लड़ रही है. राहुल गांधी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि वो भारत से लड़ रहे हैं. ये लोग भारत को और कमजोर करना चाहते हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी के इस बयान को अरबपति जॉर्ज सोरोस के एजेंडे का हिस्सा बताया.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस का गंदा सच उनके नेता ने ही उजागर कर दिया है. मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने खुद ही यह बात साफ साफ कह दी जो कि पूरा देश जानता है. वो भारत सरकार से ही लड़ रहे हैं. कांग्रेस का इतिहास रहा है ऐसी ताकतों को बढ़ावा देने का जो देश को कमजोर करना चाहती हैं. मैं राहुल गांधी की यह स्पष्ट रूप से कहने के लिए तारीफ करता हूं कि वह इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं. यह कोई सीक्रेट नहीं है कि राहुल गांधी और उनके इकोसिस्टम के अर्बन नक्सल और डीप स्टेट के साथ घनिष्ट संबंध हैं जो भारत को बदनाम करना, अपमानित करना और बदनाम करना चाहते हैं. (तस्वीर साभार- राहुल गांधी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes