उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में डिफेंस सेक्टर में करीब 30 हजार करोड़ के निवेश होने जा रहे हैं. इसके जरिए हम करीब 60 हजार युवाओं की नौकरी के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब तक हमारे साथ डिफेंस एक्सपो के साथ ही देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से 57 एमओयू हो चुके हैं.
लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर रोड में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसलिटी का शुभारंभ करते हुए कहा कि साल 2017 से पहले जिस राज्य में नौकरी नहीं थी पलायन होता था. आज वहां इनवेस्टमेंट भी हो रहा है. उन्होंने बताया कि कानपुर में सेना के लिए गोला-बारूद का प्रोडक्शन सेंटर का शुभारंभ हो चुका है. अब लखनऊ में ब्रह्मोस से जुड़ी करीब सात एंकर यूनिट लग रही हैं. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)