प्रयागराज की पावन धरा पर हर बार माघ महीने में लगने वाले माघ मेले के दौरान होने वाले प्रमुख स्नान पर्वों पर वीआईपी protocol लागू नहीं होगा. यह आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि माघ मेला केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परंपरा, सामाजिक अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है.
माघ मेले में प्रमुख स्नान की तिथियां-
पौष पूर्णिमा – 3 जनवरी
मकर संक्रांति- 13 जनवरी
मौन अमावस्या – 18 जनवरी
बसंत पंचमी – 23 जनवरी
1 फरवरी – माघ पूर्णिमा
महाशिवरात्रि – 15 फरवरी
(तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)