Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Bangladesh में मरने वाले Hindu दलित हैं,लेकिन कोई बोल नहीं रहा- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, February 10, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजाना बांग्लादेश में हिंदुओं के मारे जाने के समाचार आ रहे हैं. यहां मरने वाला हिंदू कौन है, यह सब दलित हिंदू हैं. लेकिन कोई नहीं बोलता. केवल कुछ हिंदू संगठनों को छोड़ दिया जाए और धर्माचार्य को छोड़ दिया जाए तो लगता है सबका मुंह बंद हो गया है. क्योंकि मरने वाला हिंदू है. इसलिए कोई नहीं बोलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदुओं के लिए कोई मानवाधिकार नहीं है, उनके लिए कोई दुनिया का संगठन वकालत करने वाला नहीं है. इसलिए मैं कहता हूं कि ऐसे किसी नेताओं के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. यह तो जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं. आपको तमाम प्रकार के वादों से बांटना चाहते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो बांटने वाले लोग हैं, वह जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर और भाषा के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रखते रहना है. उन्होंने कहा कि सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा, देश कमजोर होगा तो सनातन के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा होगा. जाति क्षेत्र भाषा उनके सामने कोई मायने नहीं रखते हैं. इस देश बात को ध्यान में रखना हैं. (तस्वीर -एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes