उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब कभी कयामत के दिन नहीं आएंगे और कभी बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी. कयामत के लिए ना जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे. कानून तोड़ोगे तो जन्नत नहीं जहन्नुम में जाना होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अवसरवादी राम को भूल जाते हैं, लेकिन जनमानस राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों को कभी नहीं भूलेगा. यही वजह है कि अब वो सत्ता में कभी नहीं आएंगे. रामद्रोही और रामकाज में बाधा डालने वालों को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी.
बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की साल 2017 से पहले प्रदेश में हालात ऐसे थे कि हर चौथे दिन शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ता था. पर्व त्यौहार शांति से नहीं मनाए जाते थे. अब प्रदेश में अरजकता समाप्त हो चुकी है और विकास की नई गति मिल रही है. उन दिनों के हालात सभी को मालूम है जब यूपी को बीमारू और माफिया प्रदेश माना जाता था. गरीब की बेटी और जमीन सुरक्षित नहीं थे. आज जब हम बोल रहे हैं इस कुटी की जमीन को कब्जा करने के लिए संत हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास की गोली मार दी गई थी संत हरिशंकर दास ने युवाओं को स्वस्थ और राष्ट्र रक्षा के लिए पोस्टर बनाने में अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)