Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

आतंकी हमले की तैयारी में जुटे ISIS  के 3 आतंकवादी शिकंजे में आए

Anju Pankaj Desk, November 9, 2025November 11, 2025

गुजरात एटीएस और सेंट्रल एजेंसियों की टीम ने आतंकी संगठन ISIS  के 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार करके एक बड़े आतंकी हमले का नाकाम कर दिया है. दरअसल ये आतंकी एक बड़े आतंकवादी हमले की तैयारी में जुटे थे. इस मिशन में जुटे 2 अलग-अलग मॉड्यूल के 3 आतंकवादी पकड़े गए हैं. ये सभी आतंकवादी हथियार बदलने के लिए गुजरात पहुंचे थे. सुरक्षा एजेंसियों की नजर इन पर काफी दिनों से थी. इनकी हरकत पर नजर रखी जा रही थी.

इन तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है. इनके नाम डॉ अहमद मोहिउद्दीन सैयद, मोहम्मद सुहेल और आजाद सैफी है. इनमें से दो आतंकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं और एक हैदराबाद का रहने वाला है. तीनों आतंकी प्रशिक्षित आतंकवादी हैं. इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. गुजरात पहुंचने का इनका मकसद यहां से हथियार लेकर दूसरी जगहों तक पहुंचाना था.  

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes