राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख Mohan Bhagwat ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हिंदुत्व के मुद्दे को प्रखरता से उठाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को भी संघर्ष की विचारधारा से जोड़ा जाए. उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में हिंदुओं की एकजुटता को लेकर कहा कि पूर्वोत्तर में संघ के जितने भी प्रकल्प चल रहे हैं उनके सहयोग से गली-गली Hindu सम्मेलन आयोजित किए जाएं इससे Hindu समाज में जागरूकता बढ़ेगी और वो एकजुट होंगे.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में वृंदावन में मोहन भागवत ने पड़ोसी देशों (बांग्लादेश) में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर गंभीर होने को कहा. उन्होंने Hindu एकता, सामाजिक सौहार्द, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक पारिवारिक मूल्यों पर जोर दिया.
Mohan Bhagwat ने Hindu परिवारों की लड़कियों के लव जिहाद के शिकार बनने की घटनाओं को रोकने के लिए परिवार में खुलकर बातचीत करने की अपील की. उन्होंने सवाल उठाया की मजबूत पारिवारिक बंधन के बाद भी हमारी लड़कियां अजनबियों से कैसे प्रभावित हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि परिवारों को आत्म निरीक्षण करना चाहिए कि एक लड़की बाहरी व्यक्ति के प्रभाव में क्यों आती है.