Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Deepotsav : आज 25 लाख दीपों से जगमगाएगी Shri Ram की Ayodhya नगरी

Anju Pankaj Desk, October 29, 2024

अयोध्या में आज दीपोत्सव पर नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है. दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में 30 हजार वॉलेंटियर्स 25 लाख दीपक जलाएंगे. सरयू तट पर करीब दो किलोमीटर तक दीपों की आभा जब अयोध्या में जगमगाएगी तो त्रेता युग की दीपावली की जैसा अनुभव देखने को मिलेगा. दीपोत्सव मेले में 30 हजार वॉलिटियर तैनात होंगे. जो मेले की सारी व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में मदद करेंगे.

एक साथ बनेंगे दो विश्व रिकॉर्ड
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार होने जा रहे दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी है. अयोध्या में इस बार दो विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे. 25 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाने के साथ इस बार सरयू घाट पर सबसे बड़ी आरती का भी रिकॉर्ड बनेगा. इस आरती में 1100 कलाकार प्रस्तुति देंगे. दीपोत्सव से पहले अयोध्या और यहां आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को मुंबई स्टाइल चौपाटी की सौगात मिलेगी.

दीपोत्सव के मौके पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 घंटे 20 मिनट तक अयोध्या में रहेंगे. छोटी दिवाली पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत 30 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से ही हो जाएगी. इस कार्यक्रम के लिए मु्ख्यमंत्री का शेड्यूल तय हो गया है.

छोटी दीपावली पर सीएम का तय कार्यक्रम
सुबह 9 बजे साकेत विश्वविद्यालय से शोभायात्रा की शुरुआत होगी
30 अक्टूबर दोपहर 2.20 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे सीएम.
रामकथा पार्क से शोभायात्रा और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे.
दोपहर 2.40 बजे श्रीराम-मां सीता के स्वरूप हैलीपैड पर पहुंचेंगे
दोपहर 2.50 बजे- चारों भाइयों, बजरंगबली और वशिष्ठ मुनि के प्रतिरूपों पर पुष्प वर्षा
दोपहर 3 बजे श्रीराम की आरती और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes