प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार शर्मनाक है, यह लोकतंत्र और आदिवासी समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है जो भी लोकतंत्र और आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण में विश्वास रखता है वह इस घटना से दुखी है. दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल विवाद को लेकर प्रधानमंत्री ने यह बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह इससे आहत और निराश हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति जो खुद आदिवासी समुदाय से आती हैं, उन्होंने जो पीड़ा और दुख व्यक्त किया है उससे देश के लोगों के मन में गहरा दुख पैदा हुआ है, राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर होता है और इस पद की गरिमा का हमेशा सम्मान होना चाहिए. उम्मीद है पश्चिम बंगाल सरकार और Trinamool Congress इस मामले में समझदारी से काम लेगी.
दरअसल इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंची थीं यहां उन्होंने इस बात पर नाराजगी की जताई थी कि प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री या राज्य का कोई मंत्री मौजूद नहीं था. इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम के बाद कांफ्रेंस के लिए तय किए गए स्थान को लेकर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि जो जगह तय थी वह काफी छोटी थी. जिसके कारण बड़ी संख्या में संथाल समुदाय के लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)