उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद का नाम बदल कर अब कबीरधाम कर दिया है. उन्होंने इस बात का एलान लखीमपुर खीरी में एक जनसभा के दौरान की. उन्होंने कहा कि – आप याद कीजिए, आज यूपी में डबल इंजन सरकार है. हम प्रमुख धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार कर रहे हैं. पहले तो पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में जाता था.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने Allahabad का नाम बदलकर Prayagraj किया, Faizabad का नाम बदलकर Ayodhya कर दिया. अब Mustafabad का नाम भी बदलकर Kabirdham किया जाएगा. इससे पहले Mughalsarai रेलवे स्टेशन का नाम Pandit Deendayal Upadhyay Junction किया गया था. Jhansi रेलवे स्टेशन का नाम Veerangana Laxmibai Railway Station रखा गया था.
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि Amethi में भी आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदला जा चुका है. Fursatganj स्टेशन का नाम तपेश्वरनाथ धाम, कासिमपुर हॉल्ट का नाम जायस सिटी किया है. जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखधाम किया गया है. इसके अलावा बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस रखा गया. मिसरौली का नाम मां कालिकन धाम, निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा बिजली पासी रखा गया. Akbarganj स्टेशन का नाम मां अहोरवा भवाना धाम और वासिरगंज का नाम अमर शहीद भोले सुल्तान रखा गया है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)