Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP में CM Yogi ने राज्य कर्मचारियों को दिया Diwali gift

Anju Pankaj Desk, October 14, 2025October 14, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस का तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री द्वारा किए गए बोनस के एलान से करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को 6,908 रुपए का फायदा होगा. इस पर कुल 1,022 करोड़ रुपए का व्यय होगा. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दीपावली खुशियों और एकता का पर्व है. यह bonus कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सुख, आनंद और नए उत्साह का संदेश लेकर आएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को मिलने वाला यह bonus, उनकी मेहनत, निष्ठा और योगदान के प्रति राज्य सरकार की ओर से सम्मान का प्रतीक है. प्रदेश की प्रगति और सुशासन व्यवस्था में कर्मचारियों की भूमिका है. सरकार हर स्तर पर उन्हें प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes