Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई कंट्रोल रूम के फोन पर धमकी देने वाले शख्स सीएम योगी को दस दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा है. उसने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका भी हाल बाबा सिद्दीकी की तरह कर दिया जाएगा. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यह धमकी एक महिला ने दी थी. फातिमा नाम की आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है. इस महिला की मानसिक स्थिति अस्थिर बताई जा रही हैं. दरअसल यूपी के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आने की संभावना है. ऐसे में मुंबई इस धमकी को गंभीरता से ले रही हैं.
इससे पहले मार्च में लखनऊ में महानगर स्थित नियंत्रण कक्ष मुख्यालय में फोन पर सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस धमकी से दिसंबर 2013 में श्रीराम मंदिर, योगी आदित्यनाथ और यूपी एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.
बता दें कि 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिली थी. जिसमें सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग की गई थी. ऐसा नहीं करने पर बुरे अंजाम की धमकी दी गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. उधर सलमान खान को मिली धमकी के बाद उनकी वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में एक और लेयर बढ़ा दी गई है.