उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब यूपी सरकार के मंत्री अब दलित और वंचितों के घर जाकर भोजन करेंगे और उनके बीच विपक्ष के भ्रम को दूर करने की कोशिश करेंगे. मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों को ये भी निर्देश दिए हैं कि वो लोगों को यह भी बताएं कि कैसे सरकार वंचित समाज के महापुरुषों का सम्मान बढ़ाने के लिए काम कर रही है.
कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वो पिछड़ों और वंचितों को भ्रमित ना होने दें, क्योंकि लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा वंचितों का वोट हथियाने के लिए संविधान बदलने का भ्रम फैलाया गया था. हाल ही में समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब अंबेडकर से स्वयं की तुलना के मुद्दे को भी दलितों और वंचितों के बीच प्रभावी ढंग से रखने को कहा गया है.