Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

UP अब उपद्रव नहीं, उत्सव का प्रदेश है, अपराधियों की कुटाई के बाद लग रहे उद्योग- CM Yogi  

Anju Pankaj Desk, November 29, 2025November 29, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी अब उपद्रव नहीं, उत्सव का प्रदेश है, पहले प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू पहचान बन गई थी. पहले गुंडागर्दी कर गरीब की जमीन पर कब्जा करते थे. अब कब्जा करने वालों की कमर तोड़ दी. इनकी कुटाई के बाद उद्योग लग रहा है.

उन्होंने कहा कि आज UP अब देश का सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है. यहां निवेश आने से नौकरी की बारिश हो रही है. पंद्रह लाख करोड़ का investment proposals जमीन पर उतरे हैं. डेढ़ करोड़ युवाओं को रोजगार मिला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि काम करने की इच्छाशक्ति का परिणाम सभी के सामने है. पहले प्रदेश में जाति, तुष्टिकरण की नीति थी. प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू पहचान बन गई थी. गुंडे गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे. अब कब्जा करने वालों की कमर तोड़ दी गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 तक UP में औद्योगिक विकास ठप था. कोई Vision नहीं दिखता था. आज उत्तर प्रदेश को करोड़ों के investment प्रस्ताव मिलते हैं, Crime और corruption खत्म हुआ है. उत्तर प्रदेश पूरे देश में model बन गया है. security को लेकर UP की मिसाल दी जाती है. माफियाओं के खिलाफ action में उत्तर प्रदेश को देश का model के रूप में पेश किया जाता है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes