उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी को पता है कि दु:साहसियों के दु:साहस को यूपी पुलिस मिनटों में चकनाचूर कर देती है. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का बेहतरीन माहौल है. यह क्राइम और माफियामुक्त प्रदेश बन चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 8 साल में उत्तर प्रदेश की इकॉनमी, लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इबजा) के कॉन्क्लेव में चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने India Bullion and Jewellers Association से आग्रह किया कि वो यूपी में जेम्स एंड ज्वैलर्स पार्क की स्थापना के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार करें. उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्लेव से व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सरकार के आठ साल बेमिसाल अभियान को रफ्तार देने में भी अहम भूमिका निभाएगा. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)