Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

अमेरिकी सांसद Randy Fine ने मुसलमानों पर दिया विवादित बयान

Anju Pankaj Desk, February 18, 2026February 18, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की पार्टी के सांसद Randy Fine के एक बयान पर इन दोनों बवाल मचा हुआ है, उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि कुत्तों और मुसलमान के बीच चुनाव करना मुश्किल नहीं है। उनकी इस टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया है. उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और पद से इस्तीफे की मांग की जा रही है. दरअसल रैंडी फाइन एक्स पर किए गए एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे. उनकी यह टिप्पणी फिलिस्तीनी-अमेरिकी एक्टिविस्ट नरदीन किस्वानी के एक पोस्ट के जवाब में थी.

नरदीन किस्वानी ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि – कुत्ते अपवित्र हैं, ऐसे वक्त में जब New York इस्लाम की ओर बढ़ रहा है. कुत्तों को घर के अंदर नहीं रखना चाहिए. इन्हें बैन करना चाहिए. इस पर Randy Fine ने जवाब में लिखा कि विश्व में कई ऐसे देश हैं, जहां शरिया कानून लागू है. अगर आप ऐसा चाहते हैं तो वहीं चले जाइए. अमेरिका अट्ठाहवनवां मुस्लिम देश नहीं बनेगा. फाइन के इस बयान के बाद उनके खिलाफ एक्शन की मांग तेज हो गई है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes