बांग्लादेश में भारत विरोधी नेता उस्मान हादी की हत्या के मामले में जहां भारत विरोधी भावनाएं उबाल पर हैं. इस हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया जा रहा है. इस बीच उस्मान हादी के परिजनों का बयान सामने आया है, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है. उस्मान हादी के परिजनों ने इस हत्या के पीछे यूनुस सरकार का हाथ होने का आरोप लगाया है.
उस्मान हादी के भाई अबू बकर ने कहा है कि उनके भाई की हत्या बांग्लादेश में फरवरी में होने वाले चुनाव रद्द कराने की साजिश का हिस्सा है. जिसके पीछे बांग्लादेश की मोहम्मद यूसुफ का हाथ है. बता दें कि हादी चुनाव लड़कर संसद जाने की तैयारी में था, इसके लिए वो यूसुफ सरकार पर निशाना साधने लगा था. हादी को लोकप्रियता को देखते हुए यूसुफ सरकार उसके खिलाफ चाहकर भी कुछ नहीं कह सकती थी.
अब इस बयान के बाद देखना ये दिलचस्प होगा कि बेशर्म यूनुस सरकार अब क्या हथकंडा अपनाती है. जाहिर इससे उसका दोगलापन दुनिया के सामने साबित हो गया है. लेकिन हमें बहुत हैरानी नहीं होगी, जब इसके बाद भी एहसानफरामोश बांग्लादेशी जनता भारत विरोधी जहर उगलना जारी रखेगी. क्योंकि उनके आका इस आग को इतनी आसानी से बुझने नहीं देंगे.