उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी ने अपने scale को skill और speed से जोड़ा है इसके नतीजे अब नजर आने लगे हैं. जमीन पर तेजी से काम होता दिख रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र में 2014 में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद राज्यों के बीच Ease of Doing Business की healthy competition शुरू हुआ. आज यूपी इस प्रतिस्पर्धा में बहुत आगे निकल चुका है.
इंडिया चिप प्रां. लिमिटेड संयंत्र के शिलान्यास के मौके पर ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चिप निर्माण का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था सुरक्षा और विकास, चिप पर निर्भर करता है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एचसीएल समूह और फॉक्सकॉन के 3700 करोड रुपए के संयुक्त उत्तम इंडिया चिप के माध्यम से राज्य उत्तर भारत के प्रमुख सेमीकंडक्टर चिप निर्माण हब के रूप में उभर रहा है. उत्तर प्रदेश में इस क्षेत्र में 3700 करोड रुपए से ज्यादा का निवेश हो रहा है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)