उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 से पहले यूपी की अराजकता किसी से छिपी नहीं थी. निवेशक यहां से भाग रहे थे. लेकिन इसके बाद हमारी सरकार आने पर हमने कहा कि यह Unlimited Potential का प्रदेश है. अपने सियासी मतलब के लिए कुछ लोगों ने यूपी को बदनाम किया . लेकिन आज उत्तर प्रदेश अराजकता से निकलकर असीमित संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला राज्य बन चुका है.
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में Ashok Leyland के नए electric vehicle plant का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश के सभी 75 जनपद में निवेश हो रहा है. यूपी में देश के कुल Expressways का करीब 55 प्रतिशत हिस्सा है. हमारे प्रदेश में सबसे बड़ा Rail Network है और 2 डेडिकेटेट फ्रेट Corridor भी यूपी से हो कर गुजरते हैं. प्रदेश आज हर आधुनिक परिवहन सुविधाओं के साथ Logistics और Transport Hub के रूप में तेजी से उभर रहा है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)