विश्व हिंदू परिषद ने देश में होने वाली जनगणना को लेकर Hindu समाज से विशेष अपील की है. वीएचपी ने कहा है कि – सभी Hindu आगामी जनगणना में खुद को Hindu के तौर पर दर्ज कराएं. इसका मकसद Hindu समाज को बांटने की कोशिश से रोकना है. इसके लिए हमें एकजुट रहना होगा. विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि कर्नाटक में लिंगायतों के कुछ वर्ग, आदिवासी इलाकों में कुछ वर्ग और सामान्य वर्ग में कुछ एससी-एसटी में खुद को Hindu पक्ष बताने के लिए अभियान चला रहे हैं.
दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद की बैठक में अध्यक्ष अरुण कुमार ने Freedom of Religion Act लागू करने की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों को तय करने के लिए बने नियम पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए. अल्पसंख्यकों को सिर्फ आबादी के आधार पर तय नहीं किया जा सकता. इसमें विशेष अधिकार उन्हें दिए जाएं, जिन्होंने किसी धर्म विशेष का पालन करने वालों ने पिछड़ापन या प्रेशर का सामना किया है.
बता दें कि देश में आठवीं जनगणना की तैयारी शुरू हो गई है. यह जनगणना दो चरणों में होगी. पहला चरण एक अप्रैल, 2026 से शुरू होगा. जिसमें जाति गणना भी की जाएगी. इसके लिए 34 लाख से ज्यादा गणनाकार-पर्यवेक्षकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. जिसमें 1.3 लाख जनगणना कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे.