Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Delhi में Kejriwal पर पदयात्रा के दौरान फेंका गया पानी

Anju Pankaj Desk, November 30, 2024

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने पानी फेंका. इसके बाद अरविंद केजरीवाल के समर्थकों ने उस आरोपी को पकड़ कर पीट दिया. आरोपी का नाम अशोक झा है. जो बस मार्शल के पद पर तैनात है. पुलिस इस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस घटना को लेकर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है.

उधर दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को हिरासत में लिया है. उनके खिलाफ यह कार्रवाई साल 2023 के जबरन वसली के मामले में की है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने ऑडियो क्लिप जारी करते हुए उन पर आरोप लगाया था कि नरेश बाल्यान का संबंध गैगस्टर से है और वह वसूली गैंग चलाते हैं और हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन करते हैं. बाल्यान ने इस ऑडियो को फर्जी बताते हुए आरोपों को गलत करार दिया है. (तस्वीर साभार- अरविंद केजरीवाल फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes