Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

हमने North-east में शांति सुनिश्चित की, लेकिन Congress ने निजी स्वार्थ के लिए समझौते किए- PM Modi

Anju Pankaj Desk, March 14, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कोकराझार जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि North-east में बम और गोलियों की आवाज़ अब अतीत की बातें हो गई हैं अब यह इलाका शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने इस इलाके में स्थाई शांति सुनिश्चित की है और बोडोलैंड का विकास सुनिश्चित किया. जबकि कांग्रेस के शासनकाल में यहां सिर्फ दिखावे और अपने स्वार्थी हितों के लिए शांति समझौते किए गए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के तहत असम में शांति और विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है. कांग्रेस ने मूल निवासियों की जमीन घुसपैठियों को सौंप कर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया था. प्रधानमंत्री ने आम लोगों से अपील की है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सजा देकर स्पष्ट संदेश दें. इस देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है.

प्रधानमंत्री ने कहा की असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चला रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी सरकार ने मूल निवासियों को उनके अधिकारों सौंप दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कोकराझार ने दशकों तक कांग्रेस का विश्वासघात झेला, क्योंकि कांग्रेस ने झूठे वादे किए थे.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 9.3 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त जारी की. इसके तहत किसानों को ₹2000 सीधे उनके खातों में भेजे गए. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes