राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख Mohan Bhagwat ने कहा कि – हमें हजारों साल तक आक्रमणकारियों के पैरों तले रौंदा गया, हमें गुलामी में जीना पड़ा. हमारे धार्मिक स्थलों को नष्ट किया गया. जबरदस्ती धर्मांतरण हुए, लेकिन तब भी भारत था. वह वैभव के दिन नहीं रहे. लेकिन आक्रमण के दिन भी चले गए. अब हम Ram Mandir पर ध्वज फहराने वाले हैं. हमें धर्म रक्षा के लिए लड़ना है. विश्व में शांति की स्थापना गीता के जरिए ही की जा सकती है.
लखनऊ में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख Mohan Bhagwat के साथ उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि – अपने धर्म में मरना अच्छा है. हमें लालच में दूसरा धर्म नहीं अपनाना चाहिए. यह महापाप है. हमने भारत की पूरी धरती को धर्मक्षेत्र माना. इसलिए युद्ध का मैदान भी हमारे लिए धर्मक्षेत्र है, क्योंकि धर्मक्षेत्र में जो युद्ध भी लड़ा जा रहा. वो अपने कर्तव्यों के लिए लड़ा जा रहा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सौ साल में कोई सौदेबाजी नहीं की. लेकिन कुछ लोगों ने दुनिया और भारत में सेवा को सौदेबाजी का जरिए बनाया. CM Yogi ने कहा कि RSS को कोई ओपेक देश, International Church फंड नहीं देता. बल्कि संघ समाज के सहयोग से चल रहा है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)