महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा है कि हम पाकिस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं. इसे ध्यान में रहें और अपनी हद में रहें. अदअसल वो शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के उसे आरोप का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भारत को हिंदू पाकिस्तान बनाना चाहते हैं.
इससे पहले नितेश राणे ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी. यही नहीं उन्होंने केरल को मिनी पाकिस्तान भी कहा था. उन्होंने कहा था कि केरल छोटा पाकिस्तान है, इसीलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुनाव जीत जाते हैं. सारे आतंकवादी उन्हें वोट देते हैं. यह सच है, आप पूछ सकते हैं. वो आतंकवादियों को अपने साथ लेकर सांसद बने हैं. (तस्वीर साभार- नितेश राणे फेसबुक पेज से साभार)