Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

2034 तक One Nation One Election के लिए तैयार होना होगा- CM Yogi   

Anju Pankaj Desk, April 7, 2025April 7, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2034 तक पूरे देश में एक साथ चुनाव (One Nation One Election) कराने की दिशा में हमें अभी जनमानस को तैयार करना होगा. उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक चर्चा नहीं है, यह एक राष्ट्रहित का मुद्दा है. One Nation One Election अब एक विचार नहीं, एक मिशन होना चाहिए. इसके लिए समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर चलना होगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाते हैं. इससे न केवल समय और संसाधनों की बर्बादी होती है. बल्कि देश की जीडीपी पर भी सीधा असर पड़ता है. अगर देश को तेज गति से आगे बढ़ाना है तो चुनावी सिस्टम में बदलाव जरूरी है. हर साल चुनाव कराना केवल राजनीति गतिविधियों को नहीं बढ़ाता. बल्कि इससे विकास योजनाओं की रफ्तार थम जाती है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes