Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘CM Yogi को जान से मार देंगे, बचा सकते हो तो बचा लो’, पुलिस को मिली धमकी

Anju Pankaj Desk, April 7, 2025April 7, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी का खत शाहजहांपुर पुलिस को मिला है. धमकी भरे इस खत को लिखने वाले ने खुद को मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को अपना रिश्तेदार बताते हुए लिखा है कि – रिश्तेदार मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को पुलिस एनकाउंटर में मरवा दिया और दोनों नेताओं के लड़कों को जेल भेज दिया. आरोपी ने खत में लिखा कि – हम चुनौती देते हैं कि इसी 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मार देंगे. जिले की पुलिस में अगर दम है तो रोक ले.

धमकी देने वाले ने आगे लिखा है कि 10 अप्रैल उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा. पाकिस्तान से सब आ चुका है. जो हम लोगों को चाहिए. हम लोग आईएसआई से ट्रेनिंग लिए हुए उनके एजेंट हैं. मजाक में लो तो अच्छा है. रजिस्टर्ड डाक से आए इस खत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस इसे किसी को फंसाने के मकसद से की गई शरारत का अंदेशा भी जता रही है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes