Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Iran को दोबारा Great बनाएंगे, बिना शर्त सरेंडर करे ईरान तभी समझौता- Donald Trump

Anju Pankaj Desk, March 6, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि Iran के साथ समझौता तभी संभव है जब वह बिना शर्त सरेंडर करे. इसके बाद Iran में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर ईरान को आर्थिक रूप से फिर मजबूत बनाने के लिए काम करेगा. ट्रंप ने Make Iran Great Again का नारा देते हुए कहा कि भविष्य में ईरान पहले से ज्यादा मजबूत और समृद्ध बन सकता है.

बता दे कि ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कई बड़े नेताओं और अधिकारियों की मौत के बाद अब तक हमले में ईरान में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग का सातवां दिन रहा. लेकिन फिलहाल युद्ध रुकने के कोई आसार नजर नहीं जा रहे हैं.

इस बीच आयतुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक पोस्ट किया गया है, यह पोस्ट चेतावनी भरा है। इसमें एआई से तैयार तस्वीर दिखाई गई है. जिसमें मिसाइल के निर्माण से लेकर अपने टारगेट पर हमला करने तक की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है. साथ ही इस पोस्ट के साथ लिखा गया है कि – जियोनिस्ट शासन ने बड़ी गलती की है और इसके परिणाम उसे निराश कर देंगे. ईश्वर की कृपा से इसके परिणाम सामने आएंगे. इस पोस्ट को इसराइल को सीधी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes