Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Hormuz खोलकर तेल की नदियां बहा देंगे- Donald Trump

Anju Pankaj Desk, April 3, 2026April 3, 2026

ईरान से चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान में कच्चे तेल पर कब्जे की धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर हमारे पास समय होता तो हम ईरानी तेल पर कब्जा करके खूफ फायदा कमाते. उन्होंने कहा कि अमेरिका अगर चाहे तो Hormuz  स्ट्रेट को खोलकर ईरान का तेल ले सकता है. अगर अमेरिका को थोड़ा और समय मिले तो वो ये काम कर सकता है. इससे दुनिया में तेल की नदियां बह जाएंगी.

बता दें की Hormuz से ईरान के प्रतिबंधों को खुलवाने में अमेरिका नाकाम रहा है. इसके बाद मजबूरी में ट्रंप ऐसा कहते नजर आए कि अमेरिका को Hormuz नहीं चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जिन देशों का तेल यहां से गुजरता है वो इसकी चिंता करें. इसके बाद Hormuz को खुलवाने के लिए ब्रिटेन आगे आया. इस बीच Donald Trump ने धमकी दी कि हम बमबारी से ईरान को तबाह कर पाषाण युग में भेज देंगे. उन्होंने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है. ईरान कभी एटमी ताकत हासिल नहीं कर पाएगा. उधर ईरान ने Donald Trump को सलाह देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हॉलीवुड फिल्में ना देखें, ढाई सौ साल पुराना अमेरिका 6000 साल पुरानी संस्कृति वाले ईरान को नहीं मिटा पाएगा. हमारी सैन्य ताकत उसकी कल्पना से परे है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes