बात पिछले साल सितंबर की है, जब टैरिफ को लेकर भारत अमेरिका के बीच सहमति बन चुकी थी उस दौरान भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री को खूब खरी खोटी सुनाई थी. उन्होंने उनसे साफ-साफ कह दिया था कि भारत अमेरिका की धमकियों से डरने वाला नहीं है. हमें डराइए मत, हम ट्रंप के हटने का इंतजार करेंगे. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ विवाद पर नहीं मानते हैं तो हम ट्रंप के कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करेंगे.
अजित डोभाल ने यह भी कहा था कि अमेरिकी प्रशासन को सार्वजनिक आलोचना से बचना चाहिए, जिससे कि भारत अमेरिका के रिश्तों को फिर से सुधरा जा सके. हालांकि पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाने का ऐलान किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बेहतरीन दोस्त कहा है. बता दें कि अजित डोभाल और मार्को रूबियो की बैठक के कई महीनो बाद भारत और अमेरिका के बीच डील का ऐलान किया गया है और अमेरिका ने भारत से तारीफ को कम कर दिया है.
अभी एक दिन पहले ही अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते के तहत टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुबह की बातचीत में हम दोनों नेताओं में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने, व्यापार और ऊर्जा सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर बात हुई. आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी वह मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं.