उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि – प्रदेश में माफिया, गुंडाराज और भ्रष्टाचार पर किए गए प्रहार का ही परिणाम है कि आज यहां खूब निवेश आ रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज यूपी, सुरक्षा का बेहतरीन माहौल देकर निवेश पाने वाला देश का अग्रणी राज्य है और यूपी में निवेशकों और उनकी पूंजी की सुरक्षा की गारंटी है. उन्होंने कहा कि यूपी निवेश का बेहतरीन गंतव्य बन चुका है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 35वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने गीडा स्थित नाइलिट कैंपस से कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए और निवेश मित्र पोर्टल पर एकीकृत होने वाली गीडा की 20 सुविधाओं का शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने गीडा के कई क्षेत्रों में अवसंरचना विकास के लिए 209 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.