Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

जो Vande Mataram नहीं गाए, उसे कान पड़कर बाहर करो -CM Yogi

Anju Pankaj Desk, February 15, 2026February 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने Vande Mataram को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सांसदों ने Vande Mataram का विरोध किया, लेकिन वंदे मातरम का अपमान कोई नहीं कर सकता. यह हिंदुस्तान की खाएंगे. लेकिन Vande Mataram नहीं गाएंगे. ऐसे लोगों को यहां रहने का अधिकार नहीं है जो इसका विरोध करता है, उसका कान पकड़कर बाहर करना चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता राष्ट्रद्रोहियों को महिमामंडित करते हैं, राष्ट्रनायकों का अपमान करते हैं. गाजी के मेले का समर्थन करते हैं. गाजी के पाप का बदला कैसे लिया जाना चाहिए. यह महाराज सुहेलदेव के शौर्य से सीखिए. हमें गर्व है कि हमारी सरकार ने उनका एक बड़ा स्मारक और उनके नाम पर विश्वविद्यालय भी बनाया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता दुर्योधन की प्रतिमा लगाने की बात करते हैं. बाबर की कब्र पर सजदा का समर्थन करते हैं और माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं.

राज्यपाल के अभी भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं. उन्हें अभी 12 हजार रुपए सालाना मिलता है. जल्द ही हम इसे बढ़ाने वाले हैं. बता दें कि योगी सरकार ने इस बार बजट में महिलाओं के लिए कई अहम ऐलान किया है. इस बार महिला एंव बाल विकास के लिए बजट में 18,620 करोड़ रुपए की व्यवस्था का प्रस्ताव है. जो पिछली बार के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes