हर महिला को न्याय मिलना चाहिए, मैं इंसाफ का इंतजार कर रही हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भावुक अपील एक पाकिस्तानी महिला की है. आप सोच रहे होंगे कि भला एक पाकिस्तानी महिला, एक भारतीय प्रधानमंत्री से अपील क्यों करेगी. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं. दरअसल निकित नागदेव, Pakistan के करांची शहर की रहने वाली महिला हैं, जिसने पति विक्रम नागदेव पर विवाह के बाद भारत लाकर बॉर्डर पर छोड़ देने और दूसरी शादी की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की है.
निकिता का कहना है कि उसके पति विक्रम ने वीजा तकनीक समस्या का बहाना बनाकर जबरदस्ती Pakistan भेज दिया. इसके बाद वो विक्रम से उसे वापस बुलाने की मांग करती रही. लेकिन उसने मना कर दिया. निकिता ने अपील की है कि अगर आज मुझे न्याय नहीं मिला तो महिलाओं का सिस्टम पर से विश्वास खत्म हो जाएगा. बता दें कि विक्रम भी पाकिस्तानी नागरिक है और इंदौर सोशल पंचायत ने विक्रम को Pakistan भेजने की सलाह दी थी. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)