अंसल प्रॉपर्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (अंसल एपीआई) के दिवालिया घोषित होने के बाद यूपी की Yogi government एक्शन में आ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आवास विभाग और लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसरों को तलब कर लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने Ansal Group के खिलाफ फौरन एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खरीदारों के हित हर हाल में सुरक्षित होने चाहिए. उन्होंने कहा है कि Ansal Group मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा. मुख्यमंत्री योगी ने साफ कहा कि Ansal Group ने खरीदारों के साथ धोखा किया है. इस हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश मुख्यमंत्री की ओऱ से दिए गए. इसके अलावा उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण और खरीदारों की एक समिति तैयार करने के निर्देश भी दिए. इससे जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी. (तस्वीर साभार- MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)