रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के अवैध घुसपैठ पर उत्तर प्रदेश की Yogi सरकार एक्शन में आ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी ने नगर निकायों में काम कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की लिस्ट बनाने को कहा है. इस लिस्ट को निगरानी के लिए कमिश्नर और आईजी के पास भेजा जाएगा. इसके बाद इन जांच होने तक संदिग्धों को डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए SIR की समीक्षा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, लोकसभा सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि – आगामी 7-8 दिन शादी, बारात छोड़कर SIR के काम में जुट जाइए. इस बात का ध्यान रखें कि एक भी रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठिया और अवैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में शामिल न हो. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)