उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विस्थापित 99 बंगाली हिंदू परिवारों के पुनर्वास योजना को हरी झंडी दे दी है. यह परिवार पूर्वी पाकिस्तान यानी वर्तमान के बांग्लादेश से विस्थापित होकर यहां आया था इन परिवारों को 0.50 एकड़ जमीन 30 साल के पट्टे पर मिलेगी.
कैबिनेट की बैठक में जनपद मेरठ से जुड़े इस मामले पर पुनर्वास के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. बता दें कि मेरठ की तहसील मवाना के ग्राम नगला गोसाई में पूरी पाकिस्तान के विस्थापित ये हिंदू बंगाली परिवार लंबे समय से झील की भूमि पर अवैध रूप से रह रहा था.
इस फैसले से इन परिवारों को रहने के लिए जगह और सम्मानजनक जीवन मिलेगा. इससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा. बता दें कि बांग्लादेश के गठन से पहले जब वहां नागरिक अधिकारों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए तो पाकिस्तानी सेना ने इस विद्रोह को दबाने के लिए अपनी सेना भेज दी. जिसके बाद इस सेना ने वहां बंगाली हिंदुओं का संहार करना शुरू किया. जिससे अपनी जान बचाने के लिए बड़ी संख्या में बंगाली हिंदुओं ने भारत में आकर शरण ली थी. (तस्वीर -एम योगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)