उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के प्रमुख 6 औद्योगिक प्राधिकरणों का विस्तृत डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है. जिससे जमीन आवंटन में तेजी आएगा और निवेशकों को सही जानकारी मिल सकेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इन्वेस्ट यूपी इन डाटाबेस को तैयार करने का काम शुरू करेगा. इसके जरिए सभी औद्योगिक प्राधिकरणों में रिक्त भूखंडों, आवंटित भूमि और वहां स्थापित उद्योगों की मौजूदा स्थिति पर नजर रखी जाएगी.
6 प्राधिकरण – उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण(यूपीसीडा), यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा), नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा), ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा), उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा), सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)