Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘तुम Sikh नहीं Hindu हो, तुम Pakistan नहीं आ सकते’  

Anju Pankaj Desk, November 5, 2025November 5, 2025

Nankana Sahib Yatra – पाकिस्तानी हुक्मरान कितने कमअक्ल और कितने बदमिजाज हैं. इसका उदाहरण उन्होंने एक बार फिर पेश किया है. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर तीर्थयात्रियों के एक ग्रुप में शामिल Hindu तीर्थयात्रियों को Pakistan में दाखिल होने से रोक दिया गया. जब इन तीर्थयात्रियों ने सारी फॉर्मेलिटी पूरी की थी.

Pakistan की अथॉरिटी ने बड़ी ही बेशर्मी से कहा कि – ननकाना साहिब में पवित्र स्थल के लिए बस में केवल उन्हों लोगों को जाने दिया जाएगा जिनके यात्रा दस्तावेज में सिख लिखा हुआ है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एक तीर्थयात्री ने बताया कि उन अधिकारियों ने उनसे कहा कि – आप Hindu हैं, आप सिख जत्थे के साथ नहीं जा सकते.

हैरानी की बात है कि Pakistan ने पहले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए कुल 2100 से ज्यादा वीजा को मंजूरी दी थी. लेकिन सिख ग्रुप से केवल 1,796 लोगों को Pakistan में दाखिल होने दिया गया. इस तरह से करीब 300 Hindu यात्री Pakistan नहीं जा सके.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes