उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 नए Expressway के लिए जल्द जमीन अधिग्रहण के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस, गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए जेवर लिंक एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे और झांसी लिंक Expressway के लिए भूमि अधिग्रहण का काम इसी महीने पूरा करने के निर्देश दिए. साथ-साथ विंध्य एक्सप्रेस वे, मेरठ हरिद्वार एक्सप्रेसवे और नोएडा जेवर Expressway के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी भी तेज करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा है.
बता दें की State Transportation Commission की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब ₹50000 करोड़ की लागत की एक्सप्रेसवे, औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक हब और शहरी परियोजनाओं को मिशन मोड पर अग्रसर करने के लिए कहा है. इसमें से Expressway परियोजनाओं की लागत ही 50 करोड रुपए प्रति किलोमीटर है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है की जमीन अधिग्रहण में अगर रेट रिवीजन जरूरी हो तो प्रस्ताव तत्काल भेजे जाएं, इसके अलावा जमीन के मालिकों से सीधा संवाद किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा मिले. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)