Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

परिवारवाद में डूबे दल नारी शक्ति से डरे, मैं आरक्षण दिला कर रहूंगा- PM Modi

Anju Pankaj Desk, April 28, 2026

अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगा दिया, बात यह है कि सारे परिवारवादी और तुष्टीकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं. यह परिवारवादी दल देश की बेटियों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपका आरक्षण का हक लागू हो इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 40 साल से महिला आरक्षण लटका था, हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया. यह कानून लागू हो इसके लिए चर्चा रखी. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना चाहिए. उसे रोकने के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस ने कुत्सित प्रयास किया है. इसका आक्रोश दिख भी रहा है इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन अयोध्या-मुंबई और बनारस-पुणे के बीच चलेंगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6350 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes