Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Bengal में घुसपैठ, हिंसा, कटमनी अब खत्म होगी, महिला सुरक्षा टॉप प्राथमिकता- गृहमंत्री Amit Shah

Anju Pankaj Desk, May 8, 2026

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद अब सुवेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. इस बीच कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम राज्य में घुसपैठ, हिंसा, कटमनी अब खत्म करेंगे. हमारी सरकार की प्राथमिकता अब महिला सुरक्षा होगी. उन्होंने कहा कि 370 हटा तो देश भर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी भी एक कसक बची है. उन्होंने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराना है, वो भी आज पूरा हो गया.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनता से वादा है कि न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे. ये ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है, ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं, हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपके भरोसे को थोड़ी भी ठेस ना पहुंचे. उन्होंने कहा कि 1950 से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जिस विचार को लेकर हम निकले, आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी. (तस्वीर- अमित शाह फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes