देश की राजधानी दिल्ली में आतंकवादी हमले का अलर्ट जारी हुआ है. खुफिया एजेंसियों ने यह अलर्ट जारी किया है. ऐसा इनपुट मिला है कि आतंकवादी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय और उसके आस-पास की सरकारी बिल्डिंगों को निशाना बनाया जा सकता है. इसके बाद से इन इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हैं. सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं, इन स्थानों पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है, साथ ही साथ सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है.
आला अधिकारी भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी टीम के साथ सावधानी से दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही हैं.