उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम सामरिक और आंतरिक शक्ति को इसलिए नहीं बढ़ा रहे कि हमें किसी पर आक्रमण करना है. बल्कि इसलिए कि हमारी उदारता को कोई हमारी विवशता समझने की भूल ना करे. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की समृद्धि के लिए समर्थ होना जरूरी है, समृद्धि केवल संसाधनों से नहीं आती इसके लिए सुरक्षा, स्थिरता और सामर्थ्य का मजबूत आधार उतना ही जरूरी होता है.
प्रयागराज में नॉर्थ-टेक सिंपोजियम 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के बाद प्रदेश में निवेश और निवेशक बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि साल 2017 में सत्ता संभालने के बाद इन बातों को हम जानते थे क्योंकि उत्तर प्रदेश की जो छवि है और पहचान का जो संकट था, हम लोग इस बात को मानते थे कि हमें अगर सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें सुरक्षा का एक बेहतर माहौल बनाना होगा. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)