Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

सनातन का अपमान करने वालों का सुपड़ा साफ होगा- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, May 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे को लेकर कहा कि यह नतीजा उन दलों के लिए कड़ा संदेश हैं जो जनहित की अनदेखी करते हैं. उन्होंने कहा कि जो सरकारें विकास के संसाधनों का दुरुपयोग करती हैं, अपराधियों का संरक्षण करती हैं और सनातन परंपरा का अपमान करती हैं उनका सत्ता से बाहर होना तय है. उन्होंने कहा कि जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, सनातन का अपमान करेगा उसका सुपड़ा साफ होना चाहिए. बंगाल की जनता ने यह करके दिखाया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को करारा जवाब दिया है, अब राज्य में सोनार बांग्ला की दिशा में आगे बढ़ेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और साफ नियत वाली सरकार ही बेहतर परिणाम देती है, जबकि कमजोर शासन व्यवस्था का नतीजा पश्चिम बंगाल जैसा होता है.

उधर चुनाव नतीजे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी, हम जनादेश से नहीं साजिश से हारे हैं, इसलिए इस्तीफा देने राज भवन नहीं जाऊंगी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग असली विलेन है, उसने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर 100 सीट लूटी, अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है. मैं आजाद पंछी हूं, कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हूं, अब सड़क पर रहूंगी. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes